जहानाबाद, मार्च 20 -- करपी, निज संवाददाता। शिक्षा अधिकार छात्र आंदोलन के संयोजक कलेंद्र कुमार के द्वारा विधानसभा घेराव एवं विरोध प्रदर्शन की सफलता के लिए सघन जनसंपर्क अभियान गुरुवार को चलाया गया। उन्होंने करपी, मखमिलपुर, गोनकुरा, बंसी, चमंडी, बिथरा इत्यादि गांवों में भ्रमण कर लोगों से विधानसभा घेराव एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 25 मार्च को गर्दनीबाग धरना स्थल से विधानसभा मार्च की शुरुआत की जाएगी। 12:00 बजे दिन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। इन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्यंत पिछड़ा वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.