गढ़वा, जनवरी 10 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के अधौरा गांव स्थित लौंगा नदी पर 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छठ घाट का शिलान्यास स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि छठ घाट के निर्माण से छठ महापर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के समग्र विकास की है और आने वाले समय में इस विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। विधायक ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवनाथपुर में प्रस्तावित पावर प्लांट को रद्द कराने में पूर्व विधायक की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.