दरभंगा, जुलाई 20 -- दरभंगा। 2020 नियमावली के आलोक में 12 वर्ष पर कालबद्ध पदोन्नति, आठ वर्ष की सेवा के आधार पर स्नातक ग्रेड तथा स्नातक ग्रेड के रूप में पांच वर्ष की सेवा पर प्रधानाध्यापक में पदोन्नति, बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा, सहायक शिक्षक का दर्जा, वेतन विसंगति दूर करने, स्थानांतरण समेत 30 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के तमाम शिक्षक बिहार विधानमंडल के समक्ष आगामी 22 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत रविवार की शाम बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मदारपुर स्थित संघ कार्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव की अध्यक्षता में हुई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि शिक्षक निरंतर समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन उनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन के स्तर से कई बार प्रयास किया गया है, लेकिन...