रांची, दिसम्बर 8 -- रांची। झारखंड विधानसभा में सत्र के अंतराल के क्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, नाजिश उमर अंसारी, सिद्धांत कुमार, हिमांशु लाल ने भेंट की। सभी विधानसभा के कार्यवाही को देखने आए थे। उन्होंने सोमवार को सदन की कार्यवाही को देखा और झारखंड विधानसभा का भ्रमण भी किया। संतोष कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर के नेतृत्व में एमिटी विश्वविद्यालय रांची के पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के छात्र-छात्राओं और ज्यां प्रसाद प्राचार्य के नेतृत्व में विद्या विकास पब्लिक स्कूल, रांची के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही को देखा। अध्यक्ष से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर विधानसभा की कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.