लखनऊ, फरवरी 9 -- -चेतावनी देने पर विधायकों ने तेज कर दी नारेबाजी और हो-हल्ला विशेष संवाददाता, लखनऊ विधानमंडल के संयुक्त सत्र में सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण विपक्ष के शोर-शराबे और सरकार विरोधी नारेबाजी की भेंट चढ़ गया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण में अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाईं और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने करीब 30.09 मिनट में अभिभाषण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने सपा सदस्यों को तीन बार कड़े शब्दों में चेतावनी दी। विधानमंडल के संयुक्त सत्र की शुरुआत से पहले ही सपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य भवन के बाहर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा सदस्य अपने हाथों में अहिल्याबाई होल्कर का चित्र लिए थे। साथ में उनके हाथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.