लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में बुधवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब वन एवं पर्यवारण मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने सपा सदस्य को ही कह दिया कि प्रदूषण के लिए 'आप ही जिम्मेदार हैं। मंत्री के इतना कहते ही सपा सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका आशय दिल्ली में दस वर्ष से सरकार चला रही आप से है तो सदन ठहाकों से गूंज उठा। हुआ यह कि सपा के पंकज कुमार मलिक ने प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने का मुद्दा उठाया तो वन मंत्री ने कहा कि प्रदूषण के लिए आप जिम्मेदार हैं। उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि उनका मतलब दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी से है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 नदियों में प्रदूषण की जांच कराई गई, जिसमें से आठ में स्तर सुधार पाया गया। कोरोना महामारी में दर्ज मुकदमे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.