लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में गुरुवार को कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने और जिलों में उर्वरकों की कमी के मुद्दे पर सपा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। सपा सदस्यों ने कैंसर और हार्ट अटैक के कारण बन रहे कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने की मांग की। वहीं किसानों के लिए खाद की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनता सपा सदस्यों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। कृषि मंत्री के इतना कहते ही दोनों पक्षों में तकरार हुई और बाद में सपा सदस्यों ने कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन का बहिर्गमन कर दिया। प्रश्न प्रहर में सपा के समरपाल सिंह ने जानना चाहा कि क्या सरकार कैंसर, किडनी फेल व ह्रदय रोग के कारण बन रहे हानिकारक कीटनाशकों को प्रतिबंधित करेगी। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में सैकड़ों ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.