रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुरl महानगर महिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की l शुक्रवार को महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सोपा l ज्ञापन में कहा कि बीते दिनों संसद में विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अध्यादेशपास किया गया थाl लंबे समय के बाद भी इस अध्यादेश का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा हैl उन्होंने संसद में पारित अध्यादेश को शीघ्र लागू करवाने की मांग कीl यहां अलका पाल, रंजना गुप्ता, रुचिका अरोड़ा, संगीता यादव,शमा परवीन, रोशनी बेगम, आशा श्रीवास्तव, वंदना डोभाल आदि रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.