लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास की जयंती और पावन पर्व माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन और उनके विचार भारतीय समाज की अमूल्य धरोहर है, जो सदियों बाद भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार कालातीत, सार्वभौमिक और समाज को सही दिशा देने वाले हैं। उन्होंने अपनी वाणी और कर्म के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों, असमानताओं और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाई। उनके विचारों ने समाज को जागृत करने के साथ-साथ आत्मचिंतन और सुधार की प्रेरणा भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.