दरभंगा, दिसम्बर 7 -- दरभंगा। ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव एवं विराट सत्संग सम्मेलन को लेकर दीप नारायण सिंह उर्फ दीपू दा की ओर से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पटना में आमंत्रित किया गया। मालूम हो कि ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव के अवसर पर सात दिसंबर को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में विराट सत्संग, कीर्तन, धर्मसभा, भजन एवं भंडारा का आयोजन होने जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...