लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विधानमंडल की बैठकों का अनंतिम कार्यक्रम जारी हो गया है। 11 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार (9 फरवरी) को दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। दस फरवरी से उनके अभिभाषण पर चर्चा होगी। 11 फरवरी को योगी सरकार अपने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार यानी 20 फरवरी को बजट पास होने के साथ दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...