पटना, मार्च 26 -- बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही आगामी 28 मार्च यानी शुक्रवार को नहीं होगी। बुधवार को विधानसभा और विधान परिषद में इसका प्रस्ताव पारित हुआ। बजट सत्र के विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सभी दलीय नेताओं की सहमति पर एक निर्णय लिया गया है। सभाध्यक्ष के निर्देश पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी दलों की सहमति से यह तय हुआ है कि 28 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। उस दिन प्रश्नोत्तरकाल में पूछे जाने वाले प्रश्न और ध्यानाकर्षण को प्रश्नकाल समिति और ध्यानाकर्षण समिति को भेज दिया जाएगा, जबकि उस दिन होने वाले गैर सरकारी संकल्प को गुरुवार को दूसरी पाली में शामिल किया जाएगा। सदन की सहमति से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। विधान परिषद में यही जानकारी सभापति अवधेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.