कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ से जुड़े शहर के शिक्षक और कर्मचारी शुक्रवार को विधानभवन के सामने प्रदर्शन करने लखनऊ पहुंच गए। इससे पहले वह शिक्षा निदेशक कार्यालय गए और जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी का वेतन रोकने पर ज्ञापन दिया। शिक्षकों को विधानभवन जाते समय पुलिस ने बीच में रोक लिया और ज्ञापन ले लिया। प्रदर्शन करने गए शिक्षकों में संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित, नीरज पवार, शिव बहादुर यादव,राम कृष्ण यादव, शिव पुजारी, अवधेश प्रताप शुक्ला, नरसिंह यादव, राम मोहन सविता, प्रबल प्रताप सिंह, कौशल किशोर,घनश्याम केसरवानी,अजय कुमार त्रिवेदी,अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.