लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विधानभवन गेट नम्बर नौ के पास काकोरी के कठिंगरा में रहने वाली नीतू ने बुधवार दोपहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते में तैनात पुलिस कर्मियों ने आग लगाने से पहले उसे बचा लिया। नीतू ने गांव में रहने वाले दो लोगों पर भाई को बरगला कर जमीन हड़पने और पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। नीतू दोपहर को भतीजे के साथ विधानभवन गेट नंबर नौ के पास पहुंची। बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन आत्मदाह निरोधी दस्ते और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी दौड़े। नीतू जबतक माचिस जलाती इसके पूर्व ही उन्हें बचा लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह पहुंचे। काकोरी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर काकोरी...