बदायूं, मई 23 -- कोर्ट के आदेश पर मूसाझाग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विधवा महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की कीमती कृषि भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया गया। न्यायालय में दिए प्रार्थना के आधार पर राजबेटी विधवा छविराम निवासी मैरी बजर मैरी के आरोप के बाद कल्यान पुत्र भीकम, श्यामाचरण पुत्र रामचन्द्र व रामबेटी पत्नी भीकम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजबेटी के दो नाबालिग बच्चे नेमा देवी और धर्मेंद्र हैं, जिनके साथ वह रहती हैं। उनके नाम कृषि भूमि में सहखातेदारी है। आरोप है कि 25 अक्तूबर 2024 को रामबेटी, कल्यान और श्यामाचरण ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उक्त भूमि का बैनामा खुद के जान-पहचान के व्यक्तियों के नाम करा लिया। इसकी पूर्व में थाना मूसाझाग और एसएसपी बदायूं को शिकायत की थी, परंतु कोई कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.