वार्ता, सितम्बर 11 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक युवक द्वारा विधवा महिला के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला का दुष्कर्म भी किया। जब पीड़ित महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसे छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली। महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद तय धाराओं के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक का नाम किशुन राम है। वह 27 साल का है। पीड़िता 3 बच्चों की मां है। ये पूरी घटना जशपुर जिला में थाना बगीचा की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के पति की मृत्यु के छह महीने बाद जून 2021 में आरोपी ने रात में उसके घर में घुसकर शादी और बच्चों के पालन-पोषण का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार महिला को शादी के वादे में फंसाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.