रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा का आरोप है कि इसके पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में अपनी मां के साथ रहती है। 29 जनवरी की शाम गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने नशे की हालत में घर में जबरन घुस आए और महिला के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर आई महिला की मां और भाई पर फायर करने को तमंचे निकाल लिया। जिसके बाद अन्य लोगों को आता देख सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की शिकायत करने महिला जब शहजादनगर थाने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधवा ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले में अब पुलिस ने सिमरन, गोल्डी, छित्तर, बद्री, प्रेमराज और राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.