बरेली, फरवरी 23 -- नवाबगंज। कस्बे में रहने वाली एक महिला के पति की सात माह पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ कस्बे में किराये के मकान में रहकर लोगों के घरों में खाना बनाकर परिवार का पालन पोषण करती है। महिला का आरोप है कि कस्बे के मोहल्ला कहारान निवासी एक दबंग उसे आए दिन उन्हें परेशान करता है। वह कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुका है। अब वह उससे जबरन सम्बंध बनाना चाहता है। जिसका विरोध करने पर वह उसे फोन कर अश्लील बातें करता है और बदनाम करने की धमकी देता है। आरोप है। कि 21 फरवरी को वह उसके घर में घुस आया। जिसे देख उसके डर से वह घर में ही छिप गई। इसकी शिकायत करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। महिला ने सोमवार को उसके खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.