संभल, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के गांव में विधवा महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से गलत इरादे से अश्लील हरकत कर रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए वह बीती रात 12 बजे करीब घर में सोते समय घर में घुसकर आ गया। तभी उसने गलत इरादे से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। तभी सोते समय महिला की आंख खुल गई। और पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी। तभी मुहल्ले के लोगों को आता देख कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.