मैनपुरी, मई 14 -- एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छोटे निवासी मोहरश्री पत्नी स्व. प्रेम सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की। बताया कि उसने अपनी पुत्री रूबी की शादी विजेंद्र सिंह निवासी नगला हरनाथ थाना सैफई के साथ की थी। शादी के बाद विजेंद्र पुलिस में सिपाही बन गया। जिसके बाद उसने उत्पीड़न किया। पीड़िता ने बताया कि पुत्री रूबी एक पुत्री की मां बन गई। उत्पीड़न से परेशान रूबी बीमार रहने लगी। विजेंद्र ने रूबी को उसके घर छोड़ दिया। जनवरी 2025 में रूबी की मौत हो गई। रूबी की मौत के बाद विजेंद्र ने पूरा जेवरात रख लिया और धेवती आरजू के खाते में भी तय बात के अनुसार 5 लाख रुपये नहीं डाल रहा। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही विजेंद्र उसे पुलिस से परेशान करवाता है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.