कानपुर, जनवरी 16 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की पहली तलाकशुदा पत्नी के बेटे ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया और मदरसे का संचालन शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें धमकाया। जिसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड निवासी सीमा परवीन के अनुसार वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान उनके पति अहमद हसन की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह चार माह 10 दिन की इद्दत (पति की मृत्यु या तलाक के बाद महिला के लिए अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि है, जिसमें वह दूसरा विवाह नहीं कर सकती है) में बैठ गईं। इस कारण उनका मकान बंद रहा। इद्दत पूरी होने के बाद जब वह घर लौटीं तो उनके पति की तलाकशुदा पहली पत्नी अरफा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.