हापुड़, फरवरी 9 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नगला छज्जू निवासी एक विधवा महिला ने पति के नाम दर्ज जमीन को स्कूल मालिक पर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को नामजद स्कूल मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। एक गांव निवासी प्रवेश देवी ने बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार ने गांव नगला छज्जू में खसरा संख्या 467 और 468 में कृषि जमीन खरीदी थी। उस जमीन के पास एक स्कूल का संचालन भी होता है। स्कूल मालिक ने पिछले साल जमीन की जरूरत बता कर उनके पति प्रदीप पर दबाव बनाया और इकरारनामा कराने की बात कह कर उन्हें नशे की हालत में बैनामा करा लिया था। इस घटना के बाद से पति मानसिक तनाव में रहने लगे और करीब एक माह के भीतर उनकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उनको बैनामा की जानकारी हुई तो उन्होंने स्कूल मालिक से बात करने का प्रयास किया, लेकिन मालिक ने उन्हें ...