मऊ, अप्रैल 7 -- मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पति को मृत दिखाकर महिला द्वारा विधवा पेंशन लेने के मामले में आरोपी पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष मधुबन संजय तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव का है। दर्ज मुकदमे के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर निवासी पवन ने बताया कि उसकी शादी 29 मई 2014 को मधुबन थाना क्षेत्र के चकऊथ निवासिनी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन के चलते पत्नी ने मऊ न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया है। कोर्ट के आदेश पर वह पत्नी और पुत्र को भरण-पोषण देता है, लेकिन इस बीच पत्नी ने फर्जी तरीके से पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.