सीतामढ़ी, दिसम्बर 6 -- परसौनी। हुजूर जवान पोता बीमारी से मर गेल, परपूतोह के पेंशन के लेल करीब एक साल से ब्लॉक में आ रहल हती, कर्मी रुपया मगइत है। प्रखंड कार्यालय में बिना नजराने के काम न होतई की। उक्त बातें शुक्रवार को परसौनी प्रखंड के रमणी गांव निवासी फकीरचंद सहनी ने कहीं। वे कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को अपनी समस्या सुनायी। बताया कि खाये पिये के भी काफी दिक्कत है। बीडीओ को कहा कि पोता मुकेश कुमार की लंबी बीमारी से करीब साल भर पहले मृत्यु हो गई। परिवार के भरण पोषण के लिए परपूतोह कुसुम ने विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। करीब पांच माह बाद तक स्वीकृत नही होने पर उसकी खोज खबर के लिए कार्यालय पहुंचा। जहां डॉटा ऑपरेटर द्वारा पेंशन स्वीकृति के नाम पर एक हजार रुपया मांगा गया। रुपया नही देने पर आवेदन अस्वीकृत करने की धमकी दी गई है। बीडीओ ने पीड़...