मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- भोपा । क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष उसके पति की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी, लेकिन अब उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि ससुराल जनो ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।उसके तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से एक उसके साथ है जबकि दो पुत्रियां ससुराल वालों के पास ही रहती हैं। वह अपने ससुराल जनो के साथ पानीपत में रह रही थी, लेकिन अब ससुराल जनो से अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया गया है। कुछ समय पूर्व उसकी सास उसे मुजफ्फरनगर ले आई और रोडवेज बस अड्डे पर अकेला छोड़कर चली गई, जिसके बाद...