बिजनौर, नवम्बर 28 -- बिजनौर। एक विधवा ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने, संपत्ति पर जबरन कब्जा करने और शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई करने आरोप लगाते हुए डीएम व एसपी से कार्रवाई की मांग की है। थाना स्योहारा के गांव राना नंगला व हाल निवासी शहर कोतवाली के गांव युसूफपुर पीड़िता स्वदेशना राजकुमारी उर्फ गुड्डू, ने कहा कि वर्ष 2015 में उसकी शादी आदित्य चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति जेल चले गए। इस दौरान वह कुछ दिन मायके और कुछ दिन ससुराल में रहती थी। इसी बीच वर्ष 2018 में उसपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया। उसके पति आदित्य की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे संपत्ति संबंधी अधिकार छीन रहे है। पीड़िता ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि थाना स्योहारा को रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया जाए। पति की संपत्ति में ...