बिजनौर, अप्रैल 23 -- शादी का झांसा देकर एक अधेड़ विधवा महिला से आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पति की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इस दौरान दूर के रिश्तेदार का उसके घर में आना-जाना था। आरोपी की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। विधवा ने आरोप लगाया है कि इसी रिश्तेदारी के चलते उनका एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा। आरोपी ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने आठ वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक उसने महिला को अपने घर में रखकर यौन शोषण किया। महिला के अनुसार का आरोप है कि 9 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.