हरदोई, जनवरी 31 -- हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी भरत शुक्ला ने हरपालपुर थाने में तहरीर देकर बताया बुआ चंद्रा देवी की कोई संतान नहीं होने से लमकन गांव में अकेली रहती हैं। करीब 15 दिन पहले घर से परिवार के ही रोहित ने रुपये चोरी कर लिए थे। शुक्रवार शाम जब बुआ ने रुपये वापस मांगे आग-बबूला हो गया। आरोप है कि रोहित अपनी मां और चाचा अनूप के साथ मिलकर बुआ के घर में घुस गया और लाठी-डंडों से बेतहाशा मारपीट की। रोहित ने लाठी से उनके दोनों पैर तोड़ दिए। घटना के बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता का इलाज वहीं चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की ...