एटा, जुलाई 29 -- विधवा को प्रधान परेशान कर रहा है। मोबाइल पर फोन करता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेज रहा है। कहीं भी जाने पर बाइक से पीछा करता है। प्रधान की हरकतों से पीड़िता काफी परेशान हो गई है। मामले में पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच साल पहले पति की मौत हो चुकी है। पीड़ित के पास दो बच्चे है। बताया कि गांव गिरौरा के वर्तमान प्रधान उमेश पुत्र प्रकाश बेवजह कॉल करके आए दिन परेशान कर रहा है। कॉल उठाने पर अश्लील बातें करते हुए परेशान करता है। इतना ही नहीं सोशल एप के माध्यम से अश्लील फोटो भी डालता है। आरोप है कि जब भी बच्चों को छोड़ने जाती हूं तो बाइक से आगे-पीछे चक्कर लगाता है। काम से बाहर जाओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.