मोतिहारी, जनवरी 27 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड छह स्थित जटहारा गांव के एक विधवा के घर से चोरों ने करीब पांच लाख रूपये के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित नजिया देवी ने थाना मे मंगलवार को आवेदन दिया है। उसने बताया है कि उसकी बेटी सरिता देवी व भौजाई बबिता देवी का जेवरात सहित अन्य कपड़े पेटी मे रखकर उसे ट्रंक में रख दिया गया था। उक्त ट्रंक को वह घर कें बगल के इसबेस्ट्स के बने कमरे में रखा था। जिसमें पूजा घर भी है। सोमवार की रात वह अपने पुत्र राजकुमार, पुत्री, भौजाई के साथ घर मे खाना खाकर सो गए। रात मे पूजा घर का फाटक तोड़कर चोरी कर ली गयी। ट्रंक को खोलकर उसमे रखे पेटी निकाल कर घर से करीब तीन सौ मीटर की दुरी पर स्थित बांसवारी में ले जाकर तोड़कर उसमे रखे सोने व चांदी के जेवरात चुरा लिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.