आरा, मई 25 -- पीरो, संवाद सूत्र। संपत्ति विवाद को लेकर 75 वर्षीया विधवा की हत्या के मामले में हसन बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के निर्देश पर हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने नोनार गांव में छापेमारी कर हत्या के आरोपित संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संजय उपाध्याय नोनार निवासी कपिलदेव उपाध्याय का पुत्र है। मालूम हो कि चार माह पहले सोये आवस्था में राजेन्द्र उपाध्याय की पत्नी लीला कुंअर की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद से ही पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या का आरोपित अपने गांव में आया हुआ है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने नोनार गांव में दल-बल के साथ धावा बोल दिया और संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...