उरई, फरवरी 4 -- जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरकौती में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक विधवा महिला का अर्धनग्न शव घर के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिला। उसके सिर में गहरी चोट और शरीर पर पिटाई के निशान थे। इससे जाहिर हो रहा था की महिला की सिर कूंचकर हत्या की गई है। जानकारी में पुलिस को पता चला है कि महिला मंगलवार शाम को अपनी बकरियां चराने खेतों की ओर गई थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अलावा गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार सुबह जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरकौती के एक खेत में महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की पहचान कमला 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.