मैनपुरी, जनवरी 29 -- विधवा की मौत से जुड़े मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति की मौत होने के बाद किसान दुर्घटना के तहत मिले मुआवजे से जुड़ी धनराशि को लेकर विधवा परेशान थी। आरोपी ने रुपये नहीं दिए तो परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अब पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। बुधवार को बड़ाहार निवासी प्रियंका पत्नी सुमित ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। प्रियंका के पति सुमित की वर्ष 2022 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत होने के बाद उसे किसान दुर्घटना बीमा के तहत उसे पांच लाख रुपये मिले थे। आरोपी विमल शाक्य पुत्र रामप्रकाश निवासी सकत बेवर ने एक्सीडेंट क्लेम दिलवाने के नाम पर रुपये ले लिए। जब पीड़िता को रुपये नहीं मिले तो आरोपी उसे परेशान करने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.