रुडकी, मार्च 21 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। कुछ दिन तक तो ससुराल के लोग महिला से ठीक व्यवहार करते रहे। लेकिन कुछ समय बाद इनका व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर ससुर ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने रुड़की सीओ नरेंद्र पंत के कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ नरेंद्र पंत ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.