अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या,संवाददाता। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित रामपुर जोहन गांव में विधवा प्रेम कुमारी का राशन कार्ड निरस्त होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक द्वारा बार-बार तहसीलदार के आदेश का हवाला देते हुए महिला से विवाह प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। इससे आहत प्रेम कुमारी का कहना है कि तहसील में बनाए गए हजारों राशन कार्ड क्या विवाह प्रमाण पत्र के आधार पर ही निर्गत किए गए हैं। महिला के अनुसार रामपुर जोहन गांव निवासी उसके पति सुनील कुमार उपाध्याय की मृत्यु तीन अगस्त 2021 को सर्पदंश से हुई थी। इसके बाद प्रेम कुमारी ने पति की संपत्ति के खारिज-दाखिल के लिए तहसीलदार मिल्कीपुर के न्यायालय में आवश्यक दस्तावेज दाखिल किए। इस पर उनके जेठ-जेठानी ने आपत्ति लगाते हुए मृतक को अविवाहित बताया। आपत्ति के आधार पर प्रभारी ...