बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- कोतवाली देहात की यमुनापुरम कालोनी में एक महिला का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। पति की हादसे में मृत्यु हो जाने के बाद पीड़िता को बुरी तरह प्रताड़ित कर ससुराल से निकालने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने जानमाल का खतरा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़िता रेनू शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2012 को उसकी शादी संदीप शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके उत्पीड़न से आहत होकर वर्ष 2015 में उसके पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पीड़िता के अनुसार वह परिवार बनाए रखने की खातिर उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। उसने एक पुत्री को जन्म दिया, किंतु ससुरालीजनों का उत्पीड़न जारी रहा। 27 जून 2025 को उसके पति की हादस...