मऊ, दिसम्बर 31 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सिकड़ीकोल (सेमरा) में एक वृद्ध विधवा के घर को गिराकर ईंट, टीनशेड और घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिकड़ीकोल गांव निवासी विधवा मकला ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए कुछ दिनों के लिए अपनी पुत्री के यहां गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ओमकार, अमरजीत तथा दो अन्य नामजद लोगों ने उसके घर को गिरा दिया। आरोप है कि घर में रखी ईंटें, टीनशेड और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़िता के अनुसार जब वह इलाज कराकर वापस लौटी तो उसका घर पूरी तरह ध्वस्त मिला और उसमें रखा सारा सामान गायब था। विधवा महिला ने इसे दबंगई और चोरी की घटना बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.