सिमडेगा, जनवरी 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिया पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए विधवा एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मुखिया रेणुका सोरेंग ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होने कहा कि मांग के अनुरूप कंबल प्राप्त नहीं होने के कारण सभी लोगों को कंबल नहीं दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि कंबल वितरण में उन परिवारों को प्राथमिकता दी गई है जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। ग्रामीणों ने कंबल वितरण के लिए प्रखंड और पंचायत प्रशासन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...