बोकारो, फरवरी 5 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड के चांदो में आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार और जन-कल्याण के उद्देश्य से 'यज्ञादि कार्यक्रम' का आयोजन होने जा रहा है। शुभारंभ 8 मार्च को भव्य जल यात्रा के साथ होगी। 9 मार्च को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी क्रम में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ व संध्या आरती होगी। धर्म लाभ के लिए रात्रि 8 बजे से विशेष प्रवचन सत्र आयोजित होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन 17 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा। समापन के अवसर पर संध्या काल से संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी और रात्रि 8 बजे से जागरण होगा। यज्ञ के सफल संचालन को व्यास पीठ पर राम बिनोद शरण (अयोध्या) आसीन रहेंगे। जबकि यज्ञाचार्य में आचार्य पंडित अखिलेश मिश्र व उपाचार्य में पंडित अभिषेक मिश्र (अयोध्या) दायित्व संभालेंगे। साथ ही पुरोहित ...