लखनऊ, जनवरी 12 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल प्रबंधन के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। इस दौरान 22 विद्युत सखियों को दोबारा सक्रिय करना था, जो किन्हीं कारणों से कार्य नहीं कर पा रही थी। इस दौरान विद्युत सखियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली बिल कलेक्शन और डाटा फीडिंग में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान बताया गया। उन्हें बिल जमा करने के आधुनिक तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे घर-घर जाकर सुगमता से बिल वसूल सकें। जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि इस पहल से न केवल बिजली विभाग को समय पर राजस्व मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में भी बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत सखियों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.