गंगापार, जुलाई 23 -- विधान सभा क्षेत्र बारा में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर विधायक बारा डा वाचस्पति काफी खफा हैं। बुधवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता प्रयागराज को अपने आवास पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। विगत दिनों हुई बरसात और बाढ़ के बाद बारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। हो रही कटौती और ट्रिपिंग से असंतुष्ट उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी विधायक बारा को दिया। इससे असंतुष्ट विधायक बारा ने अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रयागराज को अपने आवास पर बुलाया। विधायक बारा के मीडिया प्रभारी नीरज कुमार केसरवानी ने बताया कि विधायक ने स्पष्ट कहा है कि बिजली व्यवस्था में सुधार लाएं नहीं तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि मेरे प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद उर्फ श्यामू बिंद द्वारा दी गई सूची में से क्षमता वृद्धि के तहत जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.