भदोही, फरवरी 1 -- ज्ञानपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने की दिशा में दो फरवरी से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क कर डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राजेश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत समस्त उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा। बिजली कर्मियों और अधिकारियों द्वारा जिनके परिसर में स्मार्ट मीटर लगा है। उनसे संपर्क कर उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान एवं मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वारा लाइनमैन और अवर अभियंताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.