सीतापुर, फरवरी 16 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानापुर शाहपुर में एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टॉवर स्थापना के लिए डाली जा रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा खेतों, बागों व आवासीय क्षेत्रों के पास से बिजली लाइन निकाली जा रही है, जिससे लोगों के जान-माल का खतरा बढ़ गया है। साथ ही लगाए गए विद्युत पोलों से ग्रामीण मार्गों पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 14 फरवरी 2025 को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के विरोध के बावजूद खंभे लगवा दिए गए। इसको लेकर गांव में लगातार नाराजगी बनी हुई है। इस प्रकरण में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला अध्यक्ष विश्वादीप चौधरी ने एसडीएम आकांक्षा गौतम को ज्ञापन सौंपकर विवादित पोलों को तत्काल हटाने की मांग...