बागपत, जनवरी 4 -- भले ही पॉवर कॉरपोरेशन ने खराब व फुंके विद्युत मीटर को 72 घंटों के अंदर बदलने के दावे कर रहा हो, लेकिन स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। आलम यह है कि पश्चिमांचल में तकरीबन दो लाख विद्युत मीटर की आवश्यकता है, लेकिन इसके सापेक्ष मात्र अभी तक 70 फीसदी मीटर ही विभाग को मिल पाएं है। बागपत जिले की बात करें तो हर माह जिले को 8000 विद्युत मीटर की जरूरत है जबकि जिले को 3000 के आसपास मीटर मिल पाते हैं। नए उपभोक्ता कनेक्शन के लिए चक्कर काटते है, लेकिन मीटर न मिलने से कनेक्शन चालू नहीं हो पाते। रोजाना ड़िमांड बढ़ने से जहां विद्युत अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है, वहीं विद्युत उपभोक्ता खराब विद्युत मीटर न बदलाएं जाने पर विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर घनचक्कर बन गया है। हालांकि विभागीय अफसर उपभोक्ताओं को दिलासा दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.