मथुरा, जनवरी 4 -- बिजली बिल राहत योजना में विद्युत बकाएदारों को ढाई करोड़ की छूट मिली है। प्रथम चरण में 942 चोरी के मामले निस्तारित कराए गए। 1842 ने पंजीकरण करा बकाया राशि जमा की। उपभोक्ताओं से चार करोड़ से अधिक का राजस्व जमा कराया गया। करीब ढाई करोड़ रुपये की छूट बकाएदारों को मिली। सोमवार से फिर योजना पर कार्य होगा। बिजली चोरी के मामले निस्तारण एवं विद्युत बकाएदारों के लिए शासन ने लाभकारी योजना लागू की। इसके बाद से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय हुए। अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी के निर्देशन में टीम ने बकाएदारों को कॉल कर नोटिस भेजे। चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग द्वारा समीक्षा एवं अधिकारियों द्वारा की गई मॉनीटरिंग से इसका लाभ मिला। आंकड़ों के अनुसार बिजली चोरी के 942 प्रकरण समाप्त कर करीब दो करोड़ का राजस्व वसूला गया। चोरी करने वालों...