चतरा, जनवरी 19 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक परन चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र मिनेश चौधरी है। जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार की सुबह अपनी खेती देखने गया था। इसी दौरान बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। युवक जब काफी देर तक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसके खोजबीन करने लगे। इस दौरान युवक खेत में मृत पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया। मृतक के पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। घर का कमाऊ व्यक्ति था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.