प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- सांगीपुर थाने के मोतीहार (देउम पूरब) निवासी राजकुमार सरोज का 25 वर्षीय बेटा शनि व गांव का ही सुदामा सरोज का 26 वर्षीय बेटा आशीष सरोज बाइक से अपने चाचा की ससुराल उदयपुर के दर्रा कार्यक्रम में गए थे। सोमवार शाम दो बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भैयापुर के पास कोहरे की वजह से बाइक बेकाबू होकर सड़क स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सांगीपुर में भर्ती कराया। सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने के बाद दोनों का प्रयागराज एसआरएन में इलाज चल रहा है। प्रयागराज में शनि की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...