सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- देवबंद। खेड़ामुगल में एचटी लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिस कारण विद्युत पोल सहित एकाएक तीन ट्रांसफार्मर गिरने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। पॉवर कारपोरेशन की लापरवाही पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। खेड़ामुगल में सड़क के किनारे रखे तीन ट्रांसफार्मर विद्युत पोल टूटने के कारण गिर गए। इसके चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति 18 तक घंटे तकबाधित रही। ग्रामीणों के हंगामा करने पर पॉवर कारपोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर शाम नए पोल लगाकर लाइन को चालू किया। ग्रामीण अमित कुमार, रामेश्वर कुमार, सोनू, अमित, कुलदीप आदि ने बताया कि एक बाग में पेड़ों को काटने के लिए लाइन को बंद कराया गया था। इस दौरान यूके लिप्टिस का एक पेड़ एचटी लाइन पर टूटकर गिर गया। जिस कारण सड़क किनारे लगे विद्युत पोल टूट गए और उन पर रखे तीन ट्रांसफार्मर गिर गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.