मुंगेर, जनवरी 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि । शनिवार की सुबह नगर परिषद जमालपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित डीह जमालपुर के काली नंबर 4 के समक्ष एक लोहे के विद्युत पोल में विद्युत करंट प्रवाहित होने से दो मवेशी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गयी। इस बावत वार्डवासियों ने बताया कि बीते वर्ष ही यहां लोहे के कई विद्युत पोल गाढ़ा गया था। इसका विरोध भी किया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही में दो मवेशी की जान चली गयी। पार्षद साईं शंकर ने मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज से दूरभाष पर बात की और अनुरोध किया है कि जमालपुर सदर बाजार क्षेत्र में जहां-जहां लोहे के खंबे लगे हुए हैं वहां उसे हटाकर सीमेंट के खंभे लगाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...