प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के स्वरूपपुर वार्ड में शुक्रवार सुबह बिजली के पोल में करंट उतर रहा था। तभी रामआनंद की भैंस टहलते हुए पोल के पास गए और करंट की चपेट में आने से मर गई। सूचना पर लाइनमैन उमाशंकर मौके पर पहुंचा। विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद भैंस का शव हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...